फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Application deadline for Navodaya entrance exam extended

Siddharthnagar News: नवोदय प्रवेश परीक्षा के आवेदन की तिथि बढ़ी

Mon, 05 Oct 2026 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Application deadline for Navodaya entrance exam extended
कक्षा नौ और 11 में प्रवेश के लिए अब 15 तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन

बांसी। जवाहर नवोदय विद्यालय, बसंतपुर बांसी में शैक्षिक सत्र 2027-28 में कक्षा नौ और 11 में प्रवेश के लिए आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय पार्श्व प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर थी, जिसे बढ़ाकर अब 15 अक्तूबर 2026 कर दिया गया है।
प्रभारी प्राचार्य एनके सिंह ने बताया कि पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू कर दिया गया है। अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

कक्षा नौ के लिए cbseitms.nic.in/2026/nvsix9 और कक्षा 11 के लिए cbseitms.nic.in/2026/nvsxi11 पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट navodaya.gov.in से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी प्राचार्य ने पात्र अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय से आवेदन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed