{"_id":"689cd692fab4201e83092f39","slug":"siddharthnagar-news-another-prize-winning-purchase-center-in-charge-arrested-in-paddy-purchase-scam-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-142793-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: धान खरीद घोटाले में एक और इनामी क्रय केंद्र प्रभारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: धान खरीद घोटाले में एक और इनामी क्रय केंद्र प्रभारी गिरफ्तार
Wed, 13 Aug 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में हुए 16 करोड़ रुपये से अधिक के धान खरीद घोटाले में पुलिस ने बुधवार को खेसरहा क्षेत्र के बतसा निवासी आरोपी क्रय केंद्र प्रभारी संदीप कुमार को गिरफ्तार किया। साल 2023-2024 में हुए इस घोटाले में संदीप पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
इस मामले में पीसीएफ के पूर्व जिला प्रबंधक अमित चौधरी शासन स्तर से बर्खास्त किए जा चुके हैं। मामले की जांच एसआईटी कर रही है।
सीओ बांसी मयंक कुमार द्विवेदी ने बताया कि धान खरीद घोटाले में क्रय केंद्र प्रभारी संदीप कुमार के खिलाफ केस दर्ज था। संदीप की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। प्रभारी थानाध्यक्ष राघवेंद्र यादव की टीम को बुधवार की सुबह जानकारी मिली कि वांछित आरोपी क्षेत्र के बेलौहा पेट्रोल पंप के पास मौजूद है।
पुलिस टीम के पहुंचने पर वह भागने लगा, टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बता दें कि, 2023-24 में धान खरीद में 16 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला उजागर होने के बाद एसआईटी मामले की जांच कर रही है। इसमें एसआईटी की टीम ने जांच शुरू की। बैंक खातों के लेनदेन में बड़ी अनियमितता और गलत लोगों को भुगतान करने के सुबूत टीम के हाथ लगे। जांच की जद में 4200 से अधिक किसान भी आ गए थे। जिलाधिकारी ने आर्थिक अपराध शाखा से जांच कराने के लिए शासन को पत्र लिखा था। ईओडब्ल्यू ने भी जांच शुरू कर दी है।