{"_id":"6aea22744be73944350361bf","slug":"siddharthnagar-news-another-opportunity-for-up-board-examinees-to-correct-their-names-and-photographs-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-167618-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों को नाम और फोटो में सुधार का एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों को नाम और फोटो में सुधार का एक और मौका
Tue, 03 Nov 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
- 12 नवंबर तक खुला रहेगा पोर्टल, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के शैक्षिक अभिलेखों में त्रुटियां सुधारने का मिलेगा अवसर
- जिले में 60 हजार से अधिक परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा, प्रधानाचार्यों को विवरण जांचने के निर्देश
सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। शैक्षिक अभिलेखों में नाम की स्पेलिंग या फोटो में गड़बड़ी होने पर अब उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षार्थियों को त्रुटियां सुधारने का एक और अवसर दिया है। इसके लिए बोर्ड ने ऑनलाइन पोर्टल फिर से खोल दिया है, जो 12 नवंबर तक खुला रहेगा। इस दौरान विद्यार्थी अपने विवरण की जांच कर आवश्यक संशोधन करा सकेंगे।
जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 60 हजार से अधिक परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होते हैं। ऐसे में बोर्ड के इस फैसले से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। दरअसल, परीक्षा संबंधी अभिलेखों में दर्ज नाम और फोटो आगे चलकर अंकपत्र और प्रमाणपत्र में भी दर्ज होते हैं। इनमें किसी तरह की गलती होने पर विद्यार्थियों को भविष्य में उच्च शिक्षा में प्रवेश और अन्य जरूरी कार्यों के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसी को देखते हुए बोर्ड ने एक बार फिर संशोधन का अवसर दिया है।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं पांच फरवरी 2027 से प्रस्तावित हैं। फिलहाल परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, बोर्ड ने विद्यार्थियों की तैयारी को बेहतर बनाने के लिए मॉडल पेपर भी पोर्टल पर अपलोड कर दिए हैं। इससे परीक्षार्थियों को परीक्षा के पैटर्न के अनुसार तैयारी करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
प्रधानाचार्यों को भी दिए गए हैं निर्देश
बोर्ड की ओर से विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने यहां पंजीकृत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरण का मिलान कर लें। नाम की स्पेलिंग, फोटो और अन्य संबंधित विवरण में कोई त्रुटि होने पर निर्धारित समय के भीतर संशोधन कराएं। विद्यार्थियों को भी अपने अभिलेखों की जांच करने के लिए कहा गया है।
बोर्ड की ओर से नाम और फोटो में संशोधन के लिए 12 नवंबर तक पोर्टल खोला गया है। विद्यार्थी अपने विवरण की जांच कर लें। किसी तरह की त्रुटि मिलने पर निर्धारित समय के भीतर उसे सही करा लें। इसके बाद संशोधन का अवसर नहीं मिलेगा।
- अरुण कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक