फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Angry VHP workers blocked the road due to throwing of cows

Siddharthnagar News: गोवंश को फेंकने से नाराज विहिप कार्यकर्ताओं ने जाम की सड़क

Tue, 26 Aug 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 26 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Angry VHP workers blocked the road due to throwing of cows
खुनुवा मार्ग पर चक्का जाम कर धरने बैठे विश्व हिन्दू परिषद महासंघ के लोग। 
शोहरतगढ़। ब्लाॅक क्षेत्र के नियाव नानकार गोशाला में आठ मृत गोवंश को गोशाला के पीछे फेंकने से नाराज विश्व हिन्दू परिषद महासंघ के कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय की अगुवाई में पदाधिकारियों ने खुनुवा जाने मार्ग को 30 मिनट चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन किया। गोशाला संचालक पर कार्रवाई मांग करते हुए विरोध किया और सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। सड़क जाम की सूचना पर प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन

मौके पर एसडीएम राहुल सिंह, बीडीओ, थानाध्यक्ष बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी मय फोर्स के साथ पहुंचकर जाम खुलवाने में जुट गए। एसडीएम के गोशाला के संचालक पर कार्रवाई करने के आश्वासन पर रास्ता जाम को विश्व हिन्दू परिषद महासंघ ने खोल दिया। नियाव नानकार गांव का गोशाला शोहरतगढ़ से खुनुवा मार्ग के किनारे है। इस गोशाला में लगभग आठ गोवंश मृत हो गई थी। इन गोवंश को चार दिन पहले गोशाला के पीछे फेंक दिया गया था। सोमवार विश्व हिन्दू परिषद महासंघ के अध्यक्ष बृजेश पांडेय किसी कार्यक्रम को लेकर खुनुवा जा रहे थे। गोशाला के पास पहुंचे तो मरी हुई गोवंशों से दुर्गंध उठ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद बृजेश पांडेय जहां गोवंश फेंके गए थे, वहां पहुंचकर दुर्दशा देखकर सड़क पर पदाधिकारियों के साथ धरने पर बैठ गए और चक्का जाम कर दिया। उन्होंने मांग की कि जब तक इस गोशाला के संचालक पर कार्रवाई नहीं हो जाती है, तबतक विश्व हिन्दू परिषद महासंघ रास्ता जाम कर धरना प्रदर्शन करेगा। सड़क जान होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। 30 मिनट तक लोग फंसे रहे। एसडीएम के कार्रवाई करने के आश्वासन पर जाम खोला गया।

एसडीएम राहुल सिंह ने बताता कि चार दिन पहले गोशाला में मृत गोवंश को गोशाला के बाहर दफनाया गया था। बारिश की वजह से मिट्टी बह गई थी। उसी वजह से उनका मृतक शरीर ऊपर हो गया था। इसीलिए लोग आक्रोश होकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। चक्का जाम करने वालों को आश्वासन देकर रास्ता खुलवाया गया और गोवंशों को दफन करवा दिया गया है। ग्राम प्रधान व गोशाला संचालकों को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed