{"_id":"6908e50bb3cc108fa500a016","slug":"siddharthnagar-news-ambulance-stuck-at-badhni-railway-crossing-for-hours-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-147543-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बढ़नी रेलवे क्रॉसिंग पर घंटों जाम...फंसी रही एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बढ़नी रेलवे क्रॉसिंग पर घंटों जाम...फंसी रही एंबुलेंस
Mon, 03 Nov 2025 10:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 03 Nov 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
इटवा कस्बे में लगे जाम मे फंसी एम्बुलेंस। संवाद
ढेबरूआ। बढ़नी रेलवे क्रॉसिंग पर आए दिन लगने वाला जाम अब विकराल रूप ले चुका है। सोमवार को एक एंबुलेंस भी क्रॉसिंग पर फंसकर जाम का शिकार हो गई। आधे घंटे से अधिक समय तक जाम में जाम में फंसी एंबुलेंस में मरीज कराहता रहा। फाटक खुलने के बाद आ रही गाड़ियों के झुंड ने रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया था, जिससे लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ा।
बताया जाता है कि जाम की यह समस्या केवल वाहनों की गलत पार्किंग तक सीमित नहीं है। रेलवे लाइन के उस पार सड़क किनारे दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया है जो जाम का एक बड़ा कारण है। अतिक्रमण के चलते सड़क के किनारे पैदल मार्ग की चौड़ाई कम हो गई है, जिससे रेलवे स्टेशन तक पहुंचने में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
आश्चर्यजनक है कि रेलवे विभाग अपनी ही जमीन पर हुए इस अतिक्रमण को हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। सड़क चौड़ीकरण के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। नगर के रामनरेश, मुनेब, ओमप्रकाश ने कहा कि जाम की समस्या लाइलाज हो चुकी है। कोई ध्यान देने वाला नहीं है, जिससे प्रतिदिन हजारों की संख्या में दोनों देश के लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
लाइलाज बन गई है जाम की समस्या: बढ़नी की जनता रोज इस जाम का झाम झेल रही है। छात्र, व्यापारी, राहगीर और सबसे गंभीर बात यह कि एंबुलेंस भी आए दिन जाम में फंस रही है, जिससे कभी भी मरीज की जान जाने की आशंका बढ़ जाती है।