{"_id":"6ac5379dcfe68d4f710a5d64","slug":"siddharthnagar-news-altercation-at-tea-stall-leads-to-scuffle-two-injured-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-165906-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चाय की दुकान पर कहासुनी के बाद मारपीट, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चाय की दुकान पर कहासुनी के बाद मारपीट, दो घायल
Tue, 06 Oct 2026 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
घोसियारी। खेसरहा थाना क्षेत्र के घोसियारी बाजार में मंगलवार सुबह दो पक्षों में मारपीट हो गई। चाय की दुकान पर हुई कहासुनी के बाद यह घटना हुई। इसमें गजेंद्र और रवि के सिर में चोटें आईं, जिससे वे घायल हो गए।
सुबह करीब आठ बजे घोसियारी निवासी गजेंद्र चाय पीने दुकान पर गए थे। वहां उनकी महेश से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में महेश की चाय की दुकान पर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में गजेंद्र और रवि के सिर फूट गए। सूचना मिलने पर कुर्थिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। एसएचओ राम कृष्ण मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।