फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Along with protecting the cattle from cold, make arrangements for green fodder

Siddharthnagar News: गोवंशीय के लिए ठंड से बचाव के साथ ही करें हरे चारे का इंतजाम

Fri, 09 Jan 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 09 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Along with protecting the cattle from cold, make arrangements for green fodder
- भनवापुर क्षेत्र के परसोहिया तिवारी व बिजौरा गोशाला के निरीक्षण के दौरान दिए निर्देश
विज्ञापन

भनवापुर। स्थानीय ब्लाॅक क्षेत्र के बिजौरा, परसोहिया तिवारी व तरहर गोशालाओं का शुक्रवार को बीडीओ विनोद मणि त्रिपाठी और पशु चिकित्साधिकारी डॉ. उपेंद्र शर्मा ने निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि गोवंशीय को ठंड से बचाव का समुचित व्यवस्था के साथ ही हरे चारे का इंतजाम सुनिश्चित करें। किसी भी दशा में गोवंशीय को कोई समस्या होती है तो संबंधित सचिव के साथ ही ग्राम प्रधान पर कार्रवाई की जाएगी। सबसे पहले परसोहिया तिवारी गोशाला का निरीक्षण किया, जहां गोवंशीय को ठंड से बचाव के लिए पल्ली लगी थी तथा अलाव की व्यवस्था पाई गई। वहीं, बगल के बिजौरा गोशाला में गोवंशीय के लिए ठंड से बचाव की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बीडीओ नाराजगी जाहिर करते हुए काऊ कोट के साथ ही हरे चारे का इंतजाम करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में क्षेत्र तरहर गोशाला का निरीक्षण किया, जहां कमियों की भरमार दिखी। ठंड से बचाव के समुचित व्यवस्था नहीं होने पर शीघ्र काऊ कोट के साथ ही अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। वहीं, डॉ. उपेंद्र शर्मा ने पशु टेकर को पशुओं के बीमार होने पर तत्काल सूचित करने के निर्देश दिए। इस दौरान पंकज, राकेश, श्यामजी, मानिक, रामनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed