Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Allegations of rigging during the counting of votes for the Teachers' MLC election

Siddharthnagar News: शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना में धांधली का आरोप

Fri, 06 Nov 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 06 Nov 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Allegations of rigging during the counting of votes for the Teachers' MLC election
एमएलसी चुनाव की मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते माध्यमिक शिक्षक
- जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा ज्ञापन, मतगणना की निष्पक्ष जांच और पुनर्मतदान की मांग
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव की मतगणना में अनियमितता का आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति और मुख्य निर्वाचन आयुक्त को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें मतगणना की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपों की पुष्टि होने पर पुनर्मतदान कराने की मांग की गई है।
ज्ञापन में संगठन ने चौथे चक्र के 1612 मतपत्रों में कथित हेरफेर, मतपत्रों पर ओवरराइटिंग और मतगणना अभिकर्ताओं को डराने के आरोप लगाए हैं। संगठन ने स्ट्रांग रूम और मतगणना की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने और संबंधित मतपत्रों की फोरेंसिक जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

संगठन का कहना है कि आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। यदि अनियमितताओं की पुष्टि होती है तो चुनाव निरस्त कर पुनर्मतदान कराया जाए। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष राजीव सिन्हा और जिला मंत्री रवि यादव के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed