फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Allegations of corruption in Nagar Panchayat, councilors sent a letter to the CM

Siddharthnagar News: नगर पंचायत में भ्रष्टाचार का आरोप, सभासदों ने सीएम को भेजा पत्र

Thu, 16 Oct 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 16 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Allegations of corruption in Nagar Panchayat, councilors sent a letter to the CM
तुलसियापुर। नगर पंचायत बढ़नी में भ्रष्टाचार और अनियमितता का आरोप लगाते हुए नौ सभासदों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नगर विकास मंत्री, प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग लखनऊ, आयुक्त बस्ती, जिलाधिकारी को शिकायत पत्र भेजा है। नगर पंचायत बढ़नी में कुल 11 सभासद है, जिनमें नौ ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाना कस्बा में चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन

सभासदों ने नगर पंचायत में कई गंभीर वित्तीय व प्रशासनिक गड़बड़ियों का उल्लेख करते हुए शिकायत पत्र में राष्ट्रीय ध्वज लगाने में भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। राष्ट्रीय ध्वज लगाने के कार्य में नगर पंचायत की ओर से ठेकेदार की मिलीभगत से अधिक धनराशि का भुगतान किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना बोर्ड के प्रस्ताव के नगर पंचायत की रंगाई-पोताई व अनावश्यक रूप से एसी की खरीद स्थापना बोर्ड की स्वीकृत एवं प्रस्ताव के बिना कराया गया। निविदा प्रकाशन भी नहीं किया गया। सभासदों ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि नगर पंचायत के कूड़ा वाहनों में स्वीकृत डीजल का अधिक दर्शाकर उपयोग जिम्मेदारों की ओर से अपने निजी वाहनों में विशेषकर राजनीतिक एवं कार्यक्रमों में किया जाता है। साथ ही नियुक्त चालक को अपने निजी कार्यों में लगाया जाता है।
विज्ञापन

सभासदों ने आरोप लगाया कि कुछ चहेतों को गलत ढंग से डेली बेसिस पर रखा गया है। नगर पंचायत में ऐसे कर्मचारी हैं जो ठेकेदार की सूची में हैं। वेतन ले रहे हैं परंतु नगर पंचायत में कोई काम नहीं कर रहे हैं। नगर पंचायत के जिम्मेदारों ने नियुक्ति अपने राजनीतिक लाभ के लिए की गई है। उन्होंने जांच समिति गठित कर विधिक कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed