{"_id":"6a9daa59d45780ffe9030d6a","slug":"siddharthnagar-news-all-schools-up-to-class-8-will-remain-closed-today-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-164120-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आज बंद रहेंगे आठवीं तक के सभी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आज बंद रहेंगे आठवीं तक के सभी स्कूल
Sun, 06 Sep 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जिले में हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर सात सितंबर को कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। बीएसए शैलेश कुमार ने रविवार को इस संबंध में आदेश जारी किया।
आदेश के अनुसार जिले में संचालित समस्त परिषदीय, सीबीएसई, आईसीएसई, मान्यता प्राप्त विद्यालय, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए सोमवार को अवकाश रहेगा। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, जिला विद्यालय निरीक्षक समेत संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक को भी आदेश का पालन कराने की जिम्मेदारी दी गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्देश की अनदेखी पर संबंधित संस्था स्वयं उत्तरदायी होंगे।