{"_id":"68b1eaebc2248f133b04e127","slug":"siddharthnagar-news-alert-on-the-border-regarding-infiltration-of-terrorists-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-143687-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आतंकियों की घुसपैठ को लेकर बाॅर्डर पर अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आतंकियों की घुसपैठ को लेकर बाॅर्डर पर अलर्ट
Fri, 29 Aug 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा खुनुवां में वाहनाें की जांच करती पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुनुवां। नेपाल से भारत के बिहार राज्य की सीमा में पाकिस्तानी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों की अवैध घुसपैठ के इनपुट मिले हैं। इसके बाद भारत-नेपाल बाॅर्डर पर तैनात एसएसबी जवान और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।
नेपाल से हर आने-जाने वाले लोगों और दो पहिया, चार पहिया वाहनों की गहन जांच के बाद ही आवाजाही की अनुमति दी जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्र से सटे गावों से होकर नो मेंस लैंड की ओर जाने वाले पगडंडी रास्तों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
पुलिस चौकी इंचार्ज सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बाॅर्डर की ओर जाने और आने वाले सभी रास्तों पर वाहनों की जांच की जा रही है। सभी पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। बिहार राज्य पुलिस के हवाले से बताया गया है कि रावलपिंडी के हसनैन अली, उमरकोट के आदिल हुसैन और बहावलपुर के मोहम्मद उस्मान नेपाली सीमा से बिहार में दाखिल हुए हैं।
विज्ञापन
सीमा पर आतंकी घुसपैठ की आशंका, हुई जांच : शोहरतगढ़। बिहार राज्य की सीमा में आतंकी घुसपैठ की आशंका को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र खुनुवां करहिया, पकड़िहवा, धनौरा मुस्तहकम आदि क्षेत्रों में जवानों ने आने-जाने वाले यात्रियों की सघन जांच की। सीओ प्रवीण प्रकाश ने बताया कि आतंकी घुसपैठ की आशंका को देखते हुए एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम पगडंडियों व मुख्य मार्ग पर जांच अभियान तेज कर दिया है।
उन्होंने कहा कि बिना आधार कार्ड व पहचान पत्र दिखाएं किसी को भी आने-जाने नहीं दिया जा रहा है। धनौरा एसएसबी चेक पोस्ट निरीक्षक दीपक त्रिपाठी ने कहा कि तस्करी को रोकने और आतंकी गतिविधियों की रोकथाम के लिए पगडंडियों के रास्ते आने-जाने वाले बाइक सवार को रोककर तलाशी ली जा रही है। नेपाल सीमा से सटे सभी गांव के नागरिकों को संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तत्काल पुलिस व एसएसबी को सूचित करने को कहा गया है।