फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Alam procession taken out on the eighth day of Chehalum

Siddharthnagar News: चेहल्लुम की आठवीं पर निकाला गया अलम का जुलूस

Thu, 14 Aug 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 14 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Alam procession taken out on the eighth day of Chehalum
डुमरियागज क्षेत्र के हल्लौर मे अलम के जुलूस मे नौहा-मातम करते अकीदतमंद। - फोटो : संवाद
- हल्लौर स्थित इमामबारगाह और घरों पर सजाए गए भारी संख्या में अलम, आयोजित हुई मर्सिया मजलिस
विज्ञापन

- बारिश के बीच अकीदतमंदों ने पढ़कर किया मातम
डुमरियागंज। चेहल्लुम की आठवीं पर बुधवार को डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के शिया बाहुल्य कस्बा हल्लौर में अलम का जुलूस निकालकर अकीदतमंदों ने बारिश के बीच नौहा पढ़कर मातम किया। इस दौरान इमामबाड़ा और घरों पर बड़ी तादाद में अलम सजाए गए और लोगों ने पूरे दिन मरसिया मजलिस और मातम करके हजरत अब्बास और कर्बला के शहीदों को याद किया। हर तरफ हाय हुसैन, हाय अब्बास की सदा गूंजती रही।

हल्लौर कस्बा स्थित दरगाह हजरत अब्बास से अंजुमन फरोग मातम और अंजुमन गुलदस्ता मातम ने अलम का जुलूस निकाला गया। यह पूरे कस्बे में नौहा-मातम के बीच गश्त करता हुए शाम चार बजे हल्लौर चौराहे पर पहुंचा। दोनों अंजुमनों के मातमी दस्ते ने बारिश के बीच जोरदार तरीके से मातम किया। जुलूस मे शामिल अकीदतमंदों के लिए बाबुल गंज कमेटी, हजरतगंज कमेटी की तरफ से चाय-सबील के स्टाल लगाए गए। जुलूस को लेकर सीओ बृजेश कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज श्रीप्रकाश यादव, इंस्पेक्टर संचित सिंह, एसआई मनोज कुमार पटेल, रवींद्र सिंह, मनोज सिंह, योगेंद्र प्रसाद, लेखपाल देवेंद्र राठौर, आदित्य यादव आदि सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed