{"_id":"6b0335549fa822c52a00d388","slug":"siddharthnagar-news-akrahara-and-kathela-register-wins-in-tehsil-premier-league-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-168616-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तहसील प्रीमियर लीग में अकरहरा और कठेला ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तहसील प्रीमियर लीग में अकरहरा और कठेला ने दर्ज की जीत
Mon, 23 Nov 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
- बढ़नी ब्लाॅक के सिसवा में ईट-भट्ठा के पास स्थित मैदान में शोहरतगढ-इटवा तहसील प्रीमियर लीग
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लॉक के सिसवा में ईंट-भट्ठे के पास स्थित मैदान में आयोजित शोहरतगढ़-इटवा तहसील प्रीमियर लीग के दूसरे दिन रविवार को दो मुकाबले खेले गए। इसमें खान इलेवन अकरहरा और ए कंस्ट्रक्शन कठेला की टीम ने जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई। दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
पहला मुकाबला खान इलेवन अकरहरा और लोक्सेरा इलेवन के बीच खेला गया। अकरहरा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लोक्सेरा इलेवन ने निर्धारित छह ओवर में तीन विकेट खोकर 53 रन बनाए। जवाब में अकरहरा की टीम ने पांचवें ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
दूसरा मैच ए कंस्ट्रक्शन कठेला और अरशद इलेवन कम्हरिया के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कम्हरिया की टीम ने निर्धारित छह ओवर में चार विकेट खोकर 42 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कठेला की टीम ने पांचवें ओवर में तीन विकेट खोकर 45 रन बनाकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
इस दौरान आयोजक मनीष श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, अबरार अहमद, विजय कुमार, तौफीक अहमद, सत्यम पांडेय, अवनीश श्रीवास्तव और स्कोरर रिजवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।