{"_id":"692dd88ce8fcfc7ab70e30bd","slug":"siddharthnagar-news-ajit-tops-in-art-competition-prerna-tops-in-essay-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-149123-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कला प्रतियोगिता में अजीत, निबंध में प्रेरणा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कला प्रतियोगिता में अजीत, निबंध में प्रेरणा अव्वल
Mon, 01 Dec 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइंस में यातायात माह नवंबर-2025 का समापन समारोह सोमवार को आयोजित किया गया। एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने सभी को यातायात नियमों से अवगत कराते हुए इनका पालन करने की अपील की।
कार्यक्रम में यातायात माह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिया में स्कूली छात्रों को सम्मानित किया गया ।
पुलिस लाइंस में आयोजित कार्यक्रम में एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने यातायात से संबंधित कार्यक्रमों (लेखन, पेंटिंग आदि) में प्रतिभाग किए स्कूली-बच्चो को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कला प्रतियोगिता में कक्षा आठ से 12 तक भाग लेने वाली छात्र-छात्राओं में अजीत कुमार ने प्रथम, सामूहिक रूप से द्वितीय, आदर्श गुप्ता, नेहा प्रजापति व संगीता प्रजापति ने सामूहिक रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
वहीं निबंध प्रतियोगिता में कक्षा आठ से 12 तक में भाग लेने वाले छात्रों में प्रेरणा गुप्ता व संध्या गुप्ता ने प्रथम, संध्या व शमा खातून ने द्वितीय, अनुज्ञा चतुर्वेदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा यातायात पुलिस द्वारा यातायात माह को सकुशल संपन्न कराने एवं चालकों को उनके कर्तव्यों का ध्यान दिलाने व यातायात के प्रति जागरूक करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद, क्षेत्राधिकारी यातायात सुजीत कुमार राय आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बताया गया कि वर्ष 2025 के यातायात माह नवंबर में 18,163 वाहनों से कुल 1.89 करोड़ का चालान किया गया।