{"_id":"6adf8ee2cffd7e8df5097202","slug":"siddharthnagar-news-aggressive-langur-captured-after-a-five-hour-struggle-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-167110-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पांच घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा गया हमलावर लंगूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पांच घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा गया हमलावर लंगूर
Mon, 26 Oct 2026 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
मिठवल ब्लॉक क्षेत्र के हसवापार गांव में हमलावर लंगूर को पकड़ते मंकी कैचर की टीम। संवाद
- मिठवल ब्लॉक के हसवापार गांव में कई माह से था लंगूर का आतंक, मंकी कैचर की टीम ने जाल बिछाकर पकड़ा
- 10 दिन में पांच लोगों को कर चुका था घायल, ट्रैक्टर की आवाज सुनते ही हो जाता था आक्रामक, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
सकरपार। मिठवल ब्लॉक के हसवापार गांव में हमलावर लंगूर को सोमवार को मंकी कैचर टीम ने पकड़ लिया। पिछले 10 दिन में पांच लोगों को घायल कर चुके लंगूर के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। अमर उजाला में 27 अक्तूबर को खबर प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदारों ने मामले का संज्ञान लिया।
ग्रामीणों के अनुसार, लंगूर ट्रैक्टर की आवाज सुनते ही आक्रामक हो जाता था। खेतों में जुताई और धान की दौनी के दौरान वह ट्रैक्टर के पीछे दौड़ने लगता और उस पर चढ़ने की कोशिश करता था। इस दौरान चालक और अन्य लोगों पर हमला करने से ग्रामीणों में दहशत थी। करीब 15 दिन पहले नीरज लोधी (18) की जांघ पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके अलावा जुगेश लोधी (16), अजय मौर्य, दिनेश, रोहित और कल्लू भी हमले में घायल हुए थे। लगातार घटनाओं से परेशान ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की थी।
सोमवार सुबह छह बजे मंकी कैचर टीम ने अभियान शुरू किया। गांव में कई जगह जाल बिछाने के बाद सुबह करीब 11 बजे लंगूर को पकड़ लिया गया। भगवान दास ने बताया कि उसे आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाएगा। इस दौरान घनश्याम, सुभाष लोधी, रामलौट, अजय और श्यामलाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
चेतिया बाजार की टीम ने पकड़ा लंगूर
बांसी तहसील क्षेत्र के चेतिया बाजार की मंकी कैचर टीम में करीब पांच सदस्य हैं। टीम के गेलई, शहजाद, मो. हसन और शमसुल्लाह बंदरों व लंगूरों को पकड़ने का काम करते हैं। सदस्यों ने बताया कि जाल में खाने-पीने की चीजें रखकर बंदर या लंगूर को उसके दायरे में लाया गया। इसके बाद रस्सी खींचकर जाल बंद कर दिया। हसवापार में भी कई प्रयासों के बाद टीम को सफलता मिली।