फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Administration's bulldozer runs on illegal occupation

Siddharthnagar News: अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Wed, 20 Aug 2025 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 20 Aug 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Administration's bulldozer runs on illegal occupation
सिंहेश्वरीपुरम में अवैध रूप से कब्जा की गई जमीन पर पानी की टंकी के निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर
- नगर के सिंहेश्वरीपुर में हुए कब्जे को प्रशासन ने हटवाया
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नगर के सिंहेश्वरीपुरम वार्ड में बुधवार को अवैध कब्जे पर प्रशासन की बुलडोजर चला। अधिकारियों और फोर्स की मौजूदगी में कब्जा मुक्त कराया गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि गर दोबारा कब्जा मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नगर के सिंहेश्वरीपुरम रोमापार में एक गाटा जो सरकारी अभिलेख खतौनी में बंजर के खाते में दर्ज है। उस भूमि को शफीक की ओर से अवैध रूप से अतिक्रमण कर जल निगम (नगरीय) के अंतर्गत पानी की टंकी के निर्माण में अवरोध किया जा रहा था। मामले की शिकायत तहसील प्रशासन से हुई थी। बुधवार को प्रशासन की टीम ने विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, सभासद राजाराम के साथ नायब तहसीलदार की मौजूदगी में नपाई की और बुलडोजर चलवाकर कब्जा मुक्त कराया। इसके बाद जल निगम नगरीय के एई के नेतृत्व में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम ने बंजर की भूमि से शफीक के कब्जे से मुक्त करा कर जल निगम के टंकी के निर्माण कार्य को शुरू कराया। तत्काल नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव यादव के साथ जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत पानी की टंकी के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed