{"_id":"68caf3a01066ae675e0f66fc","slug":"siddharthnagar-news-accused-of-robbing-jewellery-after-making-unconscious-siddharthnagar-news-c-7-1-gkp1046-1074388-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बेहोश कर आभूषण लूटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बेहोश कर आभूषण लूटने का आरोप
Wed, 17 Sep 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
गोल्हौरा। स्थानीय थाना क्षेत्र रमटिकरा में दिनदहाड़े एक महिला को बेहोश कर गहने उड़ाने का मामला सामने आया है। वारदात बुधवार की बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची मुकामी थाने की पुलिस जांच में जुटी हुई है।
क्षेत्र के रमटिकरा गांव निवासी कनिकराम के पुत्र कुंवरपाल की पत्नी खुशबू घर के अंदर से चावल निकालने गई थी। उसकी ननद प्रियंका (17) बाथरूम में कपड़े धुल रही थी। आरोप है कि इस दौरान तीन अज्ञात लोग घर में घुस गए और उक्त खुशबू के मुंह में कपड़ा ठूंसकर नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश करके घर को खंगाल जेवरात लेकर चंपत हो गए। ननद घर में गई तो भाभी को बेहोश देख शोर किया। लोग उसे इलाज के लिए जिवपुर चौराहे पर ले गए और पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद ही हकीकत सामने आएगी।