फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: AC outdoor unit stolen from digital library; suspect spotted on CCTV

Siddharthnagar News: डिजिटल लाइब्रेरी से एसी का आउटर चोरी, सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध

Tue, 15 Sep 2026 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 15 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: AC outdoor unit stolen from digital library; suspect spotted on CCTV
डुमरियागंज। नगर पंचायत भारत भारी के वार्ड नंबर आठ जानकीनगर (बढ़नी) में स्थित डिजिटल लाइब्रेरी से एसी का आउटर चोरी हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने डुमरियागंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत की ओर से निर्मित डिजिटल लाइब्रेरी में 12 सितंबर की रात करीब आठ बजे अज्ञात व्यक्ति ने एसी का आउटर खोलकर चोरी कर लिया। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसके बाद 13 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे सोनहटी चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी किए गए। एसी के आउटर को नीले ई-रिक्शे से डुमरियागंज की ओर ले जाते हुए देखा गया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने 14 सितंबर को थाना डुमरियागंज में पत्र देकर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना अध्यक्ष डुमरियागंज श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। प्राथमिकी पंजीकृत कर आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed