{"_id":"6963ea56bec45da108012aec","slug":"siddharthnagar-news-a-youth-from-bhawaniganj-area-died-in-an-accident-in-mumbai-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-151540-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भवानीगंज क्षेत्र के युवक की मुंबई में हादसे में माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भवानीगंज क्षेत्र के युवक की मुंबई में हादसे में माैत
Sun, 11 Jan 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 11 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भवानीगंज थाना क्षेत्र के बढ़नी चाफा नगर पंचायत के कनुआ निवासी विकास वर्मा (18) की शुक्रवार की रात मुंबई में रेल की पटरी पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है। खबर मिलते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक का शव घर लाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, कनुआ गांव निवासी विकास वर्मा (18) पुत्र मेवालाल वर्मा अपने दो भाइयों के साथ रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहता था। परिजनों के मुताबिक तीनों भाई अलग-अलग क्षेत्र में काम करते हैं। विकास मलाड क्षेत्र में काम करता था। शाम को छुट्टी होने के बाद पैदल ही किराये वाले आवास के लिए निकला था। बीच में रेलवे क्रॉसिंग को पार करने के दौरान संभवतः उसका पैर उसी में फंस गया। तभी अचानक ट्रेन आ गई। उसकी ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई।
सूचना पर मृतक के अन्य भाई भी मौके पर पहुंचे। भाई का शव देख दोनों रोने बिलखने लगे। उन लोगों ने सूचना घर दी। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।