{"_id":"68ab5acf75554c64e10e0d1f","slug":"siddharthnagar-news-a-young-man-who-fell-from-a-four-storey-building-died-during-treatment-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-143342-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चार मंजिला इमारत से गिरे युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चार मंजिला इमारत से गिरे युवक की इलाज के दौरान मौत
Mon, 25 Aug 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
- पुणे में काम करने के दौरान हुआ हादसा, भवानीगंज क्षेत्र के ग्राम भड़रिया का रहने वाला था मृतक
डुमरियागंज। क्षेत्र के भवानीगंज के भड़रिया गांव निवासी मोनू गौतम (20) पुणे में पेंट पॉलिश का काम करने के दौरान नौ अगस्त को चार मंजिला इमारत से नीचे गिर गया। इलाज के दौरान 23 अगस्त को उसकी मौत हो गई। मौत की खबर परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, भवानीगंज थाना क्षेत्र के भड़रिया गांव निवासी हीरालाल का बड़ा बेटा मोनू गौतम (20) रोजी-रोटी कमाने के लिए पुणे गया था। वहां पर वह पेंट-पॉलिश का काम करता था। बीते नौ अगस्त को वह झूले पर लटक कर चार मंजिला इमारत पर काम कर रहा था। इसी दौरान वह नीचे गिर गया, जिससे उसका पैर व रीढ़ की हड्डी फ्रैक्चर हो गई। उसका इलाज पुणे में चल रहा था, जहां इलाज के दौरान शनिवार 23 अगस्त की शाम उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मोनू के परिजनों को होते ही उसके घर पर मातम पसर गया। दो भाई और एक बहन में मोनू सबसे बड़ा था। उसके ऊपर घर की पूरी जिम्मेदारी थी।
इस संबंध में भवानीगंज थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है, पता करवाते हैं।