{"_id":"688ba77ffd1fe5eb53024199","slug":"siddharthnagar-news-a-wire-broken-due-to-short-circuit-fell-on-the-house-causing-chaos-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-142024-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शाॅर्ट सर्किट से टूटा तार घर पर गिरा, अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शाॅर्ट सर्किट से टूटा तार घर पर गिरा, अफरातफरी
Thu, 31 Jul 2025 10:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 31 Jul 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के पिपरी पट्टी गांव में बुधवार देर रात को 11 हजार शाॅर्ट सर्किट से बिजली का तार टूट कर एक घर पर गिर गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। गांव के लोगों की सूझबूझ और बिजली निगम के सहयोग से अप्रिय घटना होने से बच गई।
पिपरी पट्टी गांव में सियाराम यादव के घर के सटे से 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार दौड़ाया गया है जो ढीला होने के साथ जर्जर हो चुका है। बुधवार देर रात को शाॅर्ट सर्किट से तार टूट कर उसके घर पर गिर गया। इससे दीवार पर चिंगारी निकलने लगी। इसको जलता देखकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने सावधानी बरतते हुए इसकी सूचना बिजली निगम को दी। इसके बाद आपूर्ति बंद कर दी गई।
इससे यहां के लोगों को इस उमस भरी गर्मी में बिना बिजली के रात गुजारनी पड़ी। ग्रामीणों का कहना है कि इस पुराने जर्जर तार को बदलने के लिए कई बार कहा गया, लेकिन इन्हें नहीं बदला जा सका है।