फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : A procession of coffins was taken out in memory of the martyrdom of Sakina, mourning was done

Siddharthnagar News: शहादत की याद में निकाला जुलूस-ए-ताबूत सकीना, किया मातम

Fri, 15 Aug 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 15 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : A procession of coffins was taken out in memory of the martyrdom of Sakina, mourning was done
हल्लौर में निकाले गए ताबूत सकीना के जुलूस में शामिल अकीदतमंद।  - फोटो : संवाद
- चेहल्लुम की आठवीं की रात हल्लौर स्थित रौजा-ए-सकीना पर आयोजित हुई मरसिया मजलिस
विज्ञापन

डुमरियागंज। चेहल्लुम की आठवीं पर बुधवार की रात हजरत इमाम हुसैन की बेटी सकीना की शहादत की याद में हल्लौर में अलम ताबूत का जुलूस निकाला गया। इस दौरान अकीदतमंदों ने नौहा पढ़कर मातम किया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग शामिल हुए।

कस्बा हल्लौर स्थित रौजा-ए-सकीना से बुधवार की रात 10:30 बजे नायाब हैदर की अगुवाई में ताबूत और अलम का जुलूस निकाला गया। इमामबाड़ा हुसैनिया बाबुल, बड़े इमामबाड़ा, दरगाह हजरत अब्बास होते हुए देर रात वापस रौजा-ए-सकीना पर आकर समाप्त हो गया। मजलिस को जाकिर अजीम हैदर और जमाल हैदर ने संबोधित करते हुए कैदखाने ए शाम में जनाबे सकीना पर यजीद के लश्कर की ओर से ढाए गए जुल्म अत्याचार और उनकी शहादत को विस्तार से बयान किया। इसको सुनकर मजलिस में मौजूद सभी लोग हाय सकीना, हाय हुसैन की सदा बुलंद कर रोने लगे। मजलिस के आखिर में भी अकीदतमंदों ने नौहा पढ़कर मातम किया।
विज्ञापन

---

इमामबाड़ों पर रखे गए ताजिए
डुमरियागंज। चेहलुम की नौवीं बृहस्पतिवार की रात कस्बा हल्लौर स्थित सभी इमामबाड़ों और लोगों के घरों पर छोटे बड़े भारी संख्या में ताजिया रखे गए। जहां पर अकीदतमंदों ने सारी रात जागकर मरसिया मजलिस और नौहा मातम किया। हल्लौर के अलावा भटगवा, नऊंवागांव, तिलगड़ियां, रामभारी, हटवा, जमोतिया आदि स्थानों पर भी चेहलुम को लेकर मरसिया मजलिस आयोजित की गई तथा ताजिया रखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

आज हल्लौर में निकलेगा चेहल्लुम पर अलम-अमारी का जुलूस
डुमरियागंज। हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों याद में चेहल्लुम शुक्रवार की सुबह सात बजे से हल्लौर कस्बे में सेठ बाबा के इमामबाड़ा और बडे इमामबाड़ा से अंजुमन फरोग मातम की ओर से अलम और अमारी ताबूत का जुलूस निकाला जाएगा। वही अंजुमन गुलदस्ता मातम की ओर से जुलजनाह, ताबूत और अलम का मातमी जुलूस निकाला जाएगा। कस्बे में गश्त कर देर शाम कर्बला पर नौहा और मातम के बीच समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed