{"_id":"689e2af89e6391c9e205cfa9","slug":"siddharthnagar-news-a-boy-was-bitten-by-a-snake-and-died-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-142836-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बालक को सांप ने डसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बालक को सांप ने डसा, मौत
Thu, 14 Aug 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
सुभाष गौड़।
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ क्षेत्र के परसा स्टेशन गांव में बुधवार को रात में सांप के डसने से सुभाष गौड़ (12) की मौत हो गई। परिजनों ने सीएचसी के चिकित्सक व अन्य स्टाफ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के परसा स्टेशन गांव में बुधवार को रात में जहरीले सांप ने सुभाष गौड़ (12) पुत्र विनोद गौड़ को डस लिया। परिजन सीएचसी शोहरतगढ़ ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि उसे तुरंत सीएचसी शोहरतगढ़ ले जाया गया, जहां बार-बार बुलाने के बाद भी डाॅक्टर बच्चों को देखने नहीं आए। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो एक मेडिकल स्टाफ ने आकर इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद उसकी हालत और खराब हो गई। इसके बाद डॉक्टर पहुंचे और उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जब परिजनों ने दोबारा जांच करने के लिए कहा तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।