{"_id":"6aee11ffb05ba1f41f012c41","slug":"siddharthnagar-news-a-blend-of-faith-and-entertainment-to-be-witnessed-at-bharatbhari-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-167770-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भारतभारी में दिखेगा आस्था और मनाेरंजन का संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भारतभारी में दिखेगा आस्था और मनाेरंजन का संगम
Fri, 06 Nov 2026 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। भारतभारी के तीर्थ सागर पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले ऐतिहासिक मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। करीब एक सप्ताह तक चलने वाले मेले में आस्था और मनोरंजन का संगम देखने को मिलेगा। धार्मिक आयोजनों के साथ झूला, मौत का कुआं और विभिन्न दुकानों के आकर्षण रहेंगे।
20 नवंबर को मेले का उद्घाटन होगा, जबकि 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के मुख्य स्नान पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है।
मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को उपजिलाधिकारी डुमरियागंज विवेकानंद मिश्र ने नगर पंचायत भारतभारी के अधिशासी अधिकारी के साथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले प्राचीन शंकर मंदिर में चल रहे रंगाई-पुताई और मरम्मत कार्य को देखा। यह कार्य मेला प्रबंधन समिति की ओर से कराया जा रहा है। एसडीएम ने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिए कि मंदिर का काम समय से और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए, ताकि कार्तिक पूर्णिमा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इसके बाद उन्होंने मेला परिसर में नगर पंचायत की ओर से कराए जा रहे समतलीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने परिसर के गड्ढों को भरकर समतल कराने के निर्देश दिए, ताकि दुकानदारों को दुकान लगाने और श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय लेखपाल देवेश तिवारी, राजस्व निरीक्षक रमेश चंद्र श्रीवास्तव, नगर पंचायत लिपिक उदयभान सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी और मेला समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
एसडीएम ने कहा कि भारतभारी का मेला डुमरियागंज ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल के प्रमुख धार्मिक मेलों में शामिल है। कार्तिक पूर्णिमा पर यहां तीर्थ सागर में स्नान और प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।