{"_id":"68a4cba3e763582b4e0f25ca","slug":"siddharthnagar-news-90-children-selected-for-certificates-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-143052-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 90 बच्चों काे प्रमाणपत्र के लिए किया चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 90 बच्चों काे प्रमाणपत्र के लिए किया चयनित
Wed, 20 Aug 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज बीआरसी पर बच्चों दिव्यांगता की जांच पड़ताल करते चिकित्सक।
डुमरियागंज। नगर स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र के परिसर में मंगलवार को दिव्यांगता मेडिकल असेसमेंट शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 100 दिव्यांग बच्चों की जांच की गई। जांच के बाद 90 बच्चों को योग्य पाया गया।
जानकारी के अनुसार, राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ के आदेश के क्रम में परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा करुणापति त्रिपाठी की देखरेख में आयोजित कैंप में 100 बच्चों की जांच की गई। इसमें 90 बच्चे प्रमाणपत्र बनने के लिए योग्य पाए गए। इनमें 30 अस्थिबाधित व सेरीब्रल पाल्सी, 25 बौद्धिक अक्षम, 10 दृष्टिबाधित, 15 श्रावण बाधित के मिले। 10 बच्चों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया।
बताया कि पूरे जिले में ब्लॉकवार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। डुमरियागंज में आयोजित शिविर में ऑनलाइन आवेदन करने वाले दिव्यांग बच्चों की जांच संबंधित चिकित्सकों की ओर से की गई। जांच के बाद बच्चों का प्रमाणपत्र निर्गत किया जाएगा। चिकित्सकों की टीम में डॉ. पीयूष कुमार, डॉ. शमीम अहमद, बृजदीप कुमार, अतुल कुमार, खुर्शीद आलम मौजूद रहे।