फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: 70 children were vaccinated, 35 pregnant women were examined

Siddharthnagar News: 70 बच्चों को लगा टीका, 35 गर्भवतियों की जांच हुई

Sun, 24 Aug 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 24 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: 70 children were vaccinated, 35 pregnant women were examined
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड नंबर पांच कसेरा मोहल्ला, वार्ड नंबर 11 मोहल्ला फूलपुर पांडेय के साथ भरौली व नावडीह गांव में शनिवार को टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच कर आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई। शिविर में एएनएम शारदा देवी, आशामती, लीला सिंह व धर्मावती ने पांच साल तक के 70 बच्चों का टीकाकरण किया। 35 गर्भवतियों की प्रसव पूर्व बीपी, सुगर, यूरिन, हीमोग्लोबिन आदि की जांच की गई। एएनएम आशामती ने कहा कि सुरक्षित मातृत्व के लिए गर्भवतियों को पोषण जरूरी है। इसके लिए भोजन में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम आदि की आपूर्ति के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, दूध, अंडा, मछली आदि का सेवन जरूरी है। इस दौरान आंगनबाड़ी मीरा देवी, कविता, ज्ञान कुमारी, मुन्नी देवी, आशा मंजू शकुंतला, खुशबू आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed