फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: 6144 candidates will appear for PCS Pre exam today at 15 examination centres

Siddharthnagar News: 15 परीक्षा केंद्रों पर आज 6144 अभ्यर्थी देंगे पीसीएस प्री की परीक्षा

Sat, 11 Oct 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 11 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: 6144 candidates will appear for PCS Pre exam today at 15 examination centres
-नकल विहीन व नियम के साथ परीक्षा कराने को लेकर बनाई गई टीम, दो पालियों में आयोजित होगी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। उप्र लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सम्मिलित राज्य, प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा) तथा सहायक वन संरक्षक, क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रा) परीक्षा रविवार को 15 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसमें 6144 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है।
परीक्षा केंद्र के बाहर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। पुलिस के साथ ही खुफिया विंग भी अलर्ट मोड में रहेगी। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर नजर रहेगी। अगर पेपर लीक होने से जैसा कोई अफवाह फैलाता है तो जांच करके कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा को संपन्न करवाने के लिए दो केंद्र व्यवस्थापक हैं। इसमें एक सहायक केंद्र व्यवस्थापक बनाए गए हैं। इसके अलावा केंद्र की निगरानी और परीक्षा निष्पक्ष हो सके। इसके लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट नामित हो गए हैं। उन्हें परीक्षा के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई है।परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी, जिले के कुल 15 परीक्षा केंद्रों के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है, जिनकी निगरानी में परीक्षा होगी। इसके अलावा अधिकारी केंद्रों का भ्रमण करके जायजा लेते रहेंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस अरुण कुमार ने बताया कि तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा पूरी निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जाएगी।
----
दो पाली में होगी परीक्षा
परीक्षा का समय प्रथम पाली 9ः30 बजे से 11ः30 बजे तक और द्वितीय पाली 2ः30 बजे से 4ः30 बजे तक होगी। परीक्षा समय से 45 मिनट पूर्व गेट बंद हो जाएगा। आयोग की ओर से प्रतिबंधित सामग्री कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के अंदर लेकर न जाने पाए। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनात रहेगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा को चालू रहेगा और उसी से कंट्राेल रूम के जरिये परीक्षा की मॉनिटरिंग की जाएगी। अगर कहीं कोई गड़बड़ी होती है तो तत्काल पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा

जनपद में तिलक इंटर काॅलेज बांसी, रतन सेन इंटर काॅलेज बांसी, शिवपति इंटर कालेज शोहरतगढ़, बुद्ध विद्यापीठ डिग्री काॅलेज नौगढ़, बाबा हरिदास इंटर काॅलेज उसका बाजार, श्रीसिंहेश्वरी इंटर काॅलेज तेतरी बाजार, रतन सेन डिग्री काॅलेज बांसी, बुद्ध विद्यापीठ इंटर काॅलेज बर्डपुर, शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शोहरतगढ़, राजकीय महाविद्यालय पचमोहनी, जवाहर लाल नेहरू इंटर काॅलेज नौगढ़, किसान इंटर कॉलेज उसका बाजार, दीनबंधु इंटर काॅलेज नदांव, जय किसान इंटर काॅलेज सकतपुर सनई और मुस्लिम इंटर काॅलेज महदेइया को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed