{"_id":"691370f5a1d47e89540d5ca3","slug":"siddharthnagar-news-60-seats-in-depot-now-facility-of-safe-transportation-even-at-night-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-148009-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: डिपो में 60 बसें... अब रात में भी मिलेगी परिवहन की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: डिपो में 60 बसें... अब रात में भी मिलेगी परिवहन की सुविधा
Tue, 11 Nov 2025 10:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 11 Nov 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डिपो में बसों की संख्या बढ़ने से परिवहन निगम रात में भी बस संचालन को लेकर तैयारी कर रहा है। इससे ट्रेन और बस से रात में आने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। वहीं लांग रूट पर भी रात में बस के संचालन की तैयारी है, जिससे यात्रियों को शहर से ही सुविधा मिल जाएगी।
परिवहन निगम में वर्तमान समय में लगभग 60 बस मौजूद हैं। इसमें से सुबह से लेकर शाम तक कई बस दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, गोरखपुर सहित लोकल रूट पर संचालित किया जाता है। इससे लोगों को दिन में परिवहन निगम की सुविधा मिलती हैं, लेकिन रात में रोडवेज बस का संचालन नहीं होने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। कई बार यात्रियों को रेलवे स्टेशन अथवा डिपो पर रात भी काटनी पड़ती है। यदि कोई प्राइवेट वाहन मिलता है। तो वह भी मनमाना किराया वसूलते हैं, जिससे यात्री को असुविधा होती है। वहीं परिवहन निगम के पास वर्तमान समय में पर्याप्त बसें हैं, जिससे निगम लोकल रूट सहित लांग रूट पर यात्रियों को और भी बेहतर सुविधा देने के लिए रोडवेज बस का संचालन करेगा। इससे यात्री रात में भी सफर कर पाएंगे।