फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: 468 children were vaccinated and 187 pregnant women were examined

Siddharthnagar News: 468 बच्चों का टीकाकरण व 187 गर्भवतियों की हुई जांच

Sun, 07 Dec 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 07 Dec 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: 468 children were vaccinated and 187 pregnant women were examined
भनवापुर क्षेत्र के डोमसरा में आयोजित टीकाकरण उत्सव अभियान के तहत टीकाकरण करती एएनएम व निरीक्षण
भनवापुर। ब्लाक क्षेत्र के 32 गांवों में शनिवार को टीकाकरण उत्सव अभियान के शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों में उपस्थित एएनएम ने 468 बच्चों को टीका लगाया। इस दौरान 187 गर्भवती महिलाओं की सेहत की जांच की गई।
विज्ञापन

अधीक्षक डॉ. शैलेन्द्र मणि ओझा ने ग्राम डोमसरा, जहदा मुस्तहकम व भीटा नानकार पहुंचकर टीकाकरण सत्र का औचक निरीक्षण किया तथा एएनएम व आशा बहू के कार्य को चेक किया। उन्होंने बताया कि एक दिसंबर से 31 दिसंबर तक टीका उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्राम स्तर पर प्रचार-प्रसार करते हुए 0 से 5 वर्ष तक सभी बच्चों को उम्र के अनुसार वैक्सीन दिया जाएगा।
विज्ञापन

अधीक्षक ने कहा कि टीकाकरण एवं पोषण से शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सकता है। बीएमसी सूर्यदेव सिंह तथा बीसीपीएम मेराज अहमद ने कहा कि आशा बहू नवजात शिशु व बच्चों के देखभाल कार्यक्रम के तहत गृह भ्रमण जरूर करें, उच्च जोखिम के लक्षण पाए जाने पर नवजात शिशु व बच्चों को स्वास्थ्य केंद्र के लिए संदर्भित करें। एचईओ राजीव त्रिपाठी ने बताया कि एएनएम तथा आशा बहू गांव में टीकाकरण के 1- 2 दिन पूर्व ड्यूलिस्ट का अपडेसन व वैलिडेशन करें तथा टीकाकरण सत्र पर लाभार्थियों को बुलाकर सेवा दिलवाने में विशेष ध्यान दें। इस दौरान सोनिया वर्मा, साधना सिंह, सरोजिनी, बिंदु पांडेय, विमल गुप्ता, रोली आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed