फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: 32 pregnant women and 38 children vaccinated at health camp

Siddharthnagar News: स्वास्थ्य शिविर में 32 गर्भवतियों और 38 बच्चों का टीकाकरण

Thu, 03 Sep 2026 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 03 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: 32 pregnant women and 38 children vaccinated at health camp
- बिस्कोहर समेत चार गांवों में लगा नियमित टीकाकरण शिविर, 12 किशोर-किशोरियों को भी लगे टीके
विज्ञापन

- गर्भवतियों की स्वास्थ्य जांच कर सुरक्षित मातृत्व और बच्चों के पूर्ण टीकाकरण के लिए किया जागरूक
बिस्कोहर। कस्बा बिस्कोहर समेत सिकौथा, नावडीह और दखिनहवा गांव में बृहस्पतिवार को नियमित टीकाकरण शिविर लगाए गए। शिविरों में कुल 32 गर्भवतियों, 38 बच्चों और 12 किशोर-किशोरियों का टीकाकरण किया गया। गर्भवतियों की स्वास्थ्य जांच भी की गई।
बिस्कोहर में एएनएम शारदा देवी ने 11 गर्भवतियों, 12 बच्चों और चार किशोरियों को टीके लगाए। सिकौथा में एएनएम लीला सिंह ने छह गर्भवतियों और आठ बच्चों का टीकाकरण किया।
विज्ञापन

इसी तरह नावडीह में एएनएम धर्मावती देवी ने छह गर्भवतियों, आठ बच्चों और चार किशोर-किशोरियों का टीकाकरण किया। दखिनहवा गांव में एएनएम आशामती ने नौ गर्भवतियों, आठ बच्चों और चार किशोर-किशोरियों को टीके लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों ने गर्भवतियों को सुरक्षित मातृत्व के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी। अभिभावकों को बच्चों का सभी जरूरी टीके समय से लगवाने के लिए जागरूक किया गया। शिविर के दौरान स्थानीय आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed