फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: 290 children were vaccinated against VHND

Siddharthnagar News: 290 बच्चों का हुआ वीएचएनडी टीकाकरण

Sat, 20 Sep 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 20 Sep 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: 290 children were vaccinated against VHND
भारतभारी। बेवां सीएचसी क्षेत्र के बेवा, लोहरौली, परसा, तिलगड़िया, हल्लौर तेनुहार, तकियावा, चकचाई, धौरहरा, रंगरेजपुर, वासाचक सहित 42 सेंटरों पर शनिवार को 285 बच्चों का टीकाकरण व 125 गर्भवतियाें की प्रसव पूर्व जांच के साथ टीकाकरण किया गया। हल्लौर में एएनएम सायरा बानो ने ड्यू लिस्ट के आधार पर गांव के बच्चों का टीकाकरण के साथ ही साथ गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच कर जरूरी सुझाव दिए। बीसीपीएम वीरेंद्र कुमार यादव ने सेंटर पर उदासीन लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया। लोगों को टीका का महत्व बताया गया। गर्भवतियों को पौष्टिक आहार लेने के लिए कहा गया और गर्भावस्था के समय सावधानी के लिए जागरूक किया गया। एएनएम से कहा कि 70 वर्ष के ऊपर के लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाए। वीएचएनडी विजिट कर आभा आईडी बनाने और ड्यू लिस्ट आदि अपडेट रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed