{"_id":"69288c02ff927787c109d487","slug":"siddharthnagar-news-276-disaster-friends-could-not-get-certificates-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-148888-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 276 आपदा मित्रों को नहीं मिल सका प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 276 आपदा मित्रों को नहीं मिल सका प्रमाणपत्र
Thu, 27 Nov 2025 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 27 Nov 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
औराताल। सरकार द्वारा प्राकृतिक आपदा के समय सहायता के लिए प्रशिक्षण के बाद आपदा मित्रों की नियुक्ति हुई थी। केवल सिद्धार्थनगर जिले में 276 आपदा मित्र प्रशिक्षित किए गए थे।
समय-समय पर प्राकृतिक आपदा के समय सहयोग के लिए उनकी सहायता भी ली जाती है, लेकिन एनडीआरएफ द्वारा अभी तक आपदा मित्रों को प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र नहीं मिल पाया है।
इस समय होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के लिए अधिसूचना जारी हुई है। फॉर्म भरने में आपदा मित्रों को छूट का प्रावधान दिया गया है। आपदा मित्रों का कहना है कि हम लोग का प्रशिक्षण समाप्त हुए दो वर्ष से अधिक का समय हो गया, लेकिन अभी तक प्रमाण पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
इस संबंध में आपदा विशेषज्ञ पुष्पांजलि ने बताया कि जिन लोगों का प्रशिक्षण हुआ था, उनका प्रशिक्षण प्रमाण पत्र एनडीआरएफ लखनऊ कार्यालय में रखा हुआ है। शीघ्र उन लोगों को प्रमाण पत्र दिलाया जाएगा। जो आपदा मित्र लखनऊ जाते हैं वह हमें सूचित कर देंगे तो जिनका प्रमाण पत्र बचा है उन्हें रिसीव करा दिया जाएगा।