{"_id":"6952ba1a03bd72750f05f939","slug":"siddharthnagar-news-2500-people-deposited-rs-175-crore-outstanding-bills-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-150743-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 2500 ने जमा किए 1.75 करोड़ रुपये बकाया बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 2500 ने जमा किए 1.75 करोड़ रुपये बकाया बिल
Mon, 29 Dec 2025 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
परसिया विद्युत सबस्टेशन बिजली का विल जमा करने के लिए लगी भीड़। संवाद
शोहरतगढ़। छूट का लाभ लेने के लिए परसिया विद्युत सबस्टेशन से जुड़े ग्रामीण और कस्बा के उपभोक्ताओं की सुबह से भारी भीड़ रही। छूट का लाभ लेने के लिए सोमवार को भीषण ठंड में लोग कतार में लगे नजर आए।
एसडीओ विनोद कुमार यादव ने कहा कि पिछले एक दिसंबर से 31 दिसंबर तक दो किलोवाट तक के घरेलू उपभोक्ताओं को सरचार्ज में 100 प्रतिशत और मूलधन में 25 प्रतिशत छूट का लाभ दिया जा रहा है। अबतक 2500 से अधिक उपभोक्ताओं ने अपना पंजीकरण कराकर छूट का लाभ लिया है। इस दौरान लगभग पौने दो करोड़ रुपये की वसूली की गई है। अवर अभियंता प्रदीप कुमार शुक्ला ने कहा कि 31 दिसंबर के बाद छूट की प्रतिशत काफी कम हो जाएगा। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है वह रजिस्ट्रेशन अवश्य करा लें और पूर्ण भुगतान जमा कर दें वरना छूट योजना से वंचित हो जाएंगे। कहा कि विद्युत का उपयोग करने के बाद भी जो उपभोक्ता काफी दिनों बकाया जमा नहीं कर रहे हैं वह इस योजना का लाभ अवश्य उठाएं। सरचार्ज में 100 फीसदी व मूलधन में 25 फीसदी छूट दी जा रही है।