{"_id":"5adf631c4f1c1b6e098b625e","slug":"siddhartha-nagar-honored-by-pm-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश में पीएम के हाथों सम्मानित हुआ सिद्धार्थनगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश में पीएम के हाथों सम्मानित हुआ सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
हसुड़ी औसानपुर को मिले पुरस्कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक रहा। पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए अति पिछड़े जिले को राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर राष्ट्रीय स्तर के चार पुरस्कार मिले। मध्य प्रदेश के मांडला में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। सबसे खास बात यह रही कि भनवापुर ब्लॉक के हसुड़ी औसानपुर गांव को एक साथ दो पुरस्कार मिले।
पं. दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार पूरे देश से 180 और यूपी से 30 गांवों को मिला है। वहीं, नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार के लिए यूपी से सिर्फ एक और पूरे देश से 20 गांव चुने गए हैं। एक साथ दोनों पुरस्कार पाने वाला हसुड़ी औसानपुर देश का इकलौता गांव है। इसके अलावा शोहरतगढ़ ब्लॉक के लुचुइयां गांव को भी पं. दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार दिया गया है, जबकि एक पुरस्कार जिला पंचायत को मिला है।
देश की 59163 ग्राम पंचायतों में से उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों का केंद्र सरकार ने इन पुरस्कारों के लिए चयन किया था। इसमें चार पुरस्कार सिद्धार्थनगर की झोली में आए। मध्य प्रदेश में आयोजित समारोह में केंद्र व राज्यों के पंचायतीराज मंत्रियों की मौजूदगी में हसुड़ी औसानपुर के प्रधान दिलीप त्रिपाठी और जिला पंचायत सदस्य दीनेंद्र दत्त उर्फ छोटे यादव व प्रशासनिक अधिकारी अर्जुन सिंह ने पुरस्कार ग्रहण किया। लुचुइयां के प्रधान डॉ. पवन मिश्र पारिवारिक व्यस्तताओं के चलते वहां उपस्थित नहीं हो सके। उन्हें यह पुरस्कार बाद में दिया जाएगा।