फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharth University Kapilvastu

Siddharthnagar News: यूजीसी नेट परीक्षा के कारण टली परास्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं

Mon, 04 Dec 2023 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 04 Dec 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Siddharth University Kapilvastu
सिद्धार्थनगर। यूजीसी नेट परीक्षा के कारण सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु ने परास्नातक स्तर की सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथि आगे बढ़ा दी है। यूजीसी नेट की परीक्षा 14 दिसंबर तक होनी है। इस कारण सेमेस्टर परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू होंगी।
विज्ञापन

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु ने पांच दिसबंर से सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू करने की तिथि घोषित कर दी है, लेकिन यूजीसी नेट परीक्षा के कारण कुछ छात्र-छात्राओं के सामने संकट खड़ा हो गया था। नेट परीक्षा में परास्नातक में प्रवेश लेने वाले और परास्नातक डिग्री धारक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। छात्र-छात्राओं की मांग पर परास्नातक की सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथि बदली गई है। पहले सेमेस्टर परीक्षाएं आठ दिसंबर से शुरू होने वाली थी, जो अब 15 दिसंबर से आयोजित होंगी।
विज्ञापन

सिद्धार्थ विश्व विद्यालय कपिलवस्तु व उससे संबंध महाविद्यालय व डिग्री कॉलेज में एमए, एमएससी, एमकॉम की प्रथम व तृतीय समेस्टर की परीक्षा आठ दिसंबर से संचालित होने वाली है। प्रथम समेस्टर की परीक्षा 15 दिसंबर व तृतीय समेस्टर की परीक्षा 16 दिसंबर से शुरू होगी, जबकि प्रथम पाली में एमएससी व एमकॉम की परीक्षा कराई जाएगी। एमए की परीक्षा द्वितीय पाली में कराई जाएगी। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अविनाश प्रताप सिंह ने बताया कि यूजीसी नेट परीक्षा के कारण परास्नाक स्तर की सेमेस्टर परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
कल से शुरू होंगी स्नातक की सेमेस्टर की परीक्षाएं
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय एवं विश्वविद्यालय से संबद्ध छह जिलों के संबद्ध महाविद्यालयों में पांच दिसंबर से स्नातक स्तर की सेमेस्टर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसमें प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी, जबकि एलएलबी में सप्तम सेमेस्टर की भी परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed