{"_id":"65664d122ac2804259030e87","slug":"siddharth-university-kapilvastu-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-8915-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पांच दिसंबर से आठ जनवरी तक होंगी सेमेस्टर की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पांच दिसंबर से आठ जनवरी तक होंगी सेमेस्टर की परीक्षाएं
Wed, 29 Nov 2023 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 29 Nov 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में दीक्षांत समारोह के बाद पांच दिसंबर से सेमेस्टर परीक्षाएं होंगी। विश्वविद्यालय एवं छह जिलों के संबद्ध महाविद्यालयों में आठ जनवरी तक परीक्षाएं होंगी। समय से परीक्षाएं आयोजित करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने शीतकालीन को स्थगित कर दिया है। परीक्षा के बाद शीतकालीन अवकाश पर विचार किया जाएगा।
परीक्षाएं दो पाली में कराई जाएंगी। सुबह के प्रथम व पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी, जबकि तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं दूसरे पाली में कराई जाएंगी। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु एवं संबद्ध 281 महाविद्यालयों कॉलेज में बीए, बीएससी व बीकॉम की प्रथम व तृतीय समेस्टर की परीक्षाएं पांच दिसंबर से 27 दिसंबर तक संचालित होंगी, जबकि बीए, बीएससी व बीकॉम की पंचम समेस्टर की परीक्षा पांच दिसंबर से आठ जनवरी तक होंगी।
प्रथम, तृतीय सेमेस्टर की बीबीए, बीसीए रेगुलर, बैकपेपर, इंपरूवमेंट, रिपेयर और पंचम सेमेस्टर का रेगुलर की परीक्षाएं होंगी,ये परीक्षाएं पांच दिसंबर से 23 दिसंबर तक होगी। तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा सात दिसंबर से 24 दिसंबर तक होंगी व पंचम सेमेस्टर की परीक्षा आठ दिसंबर से 31 दिसंबर तक होंगी। प्रथम सेमेस्टर मेजर की परीक्षा पांच दिसंबर से 23 दिसंबर तक होंगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
शीतकालीन अवकाश पर होगा विचार
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में पांच दिसंबर से आठ जनवरी तक प्रथम, तृतीय व पंचम समेस्टर की परीक्षाएं होनी है। इस कारण 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक होने वाली शीतकालीन अवकाश स्थगित कर दिया गया है। शीतकालीन अवकाश सेमेस्टर की परीक्षा के बाद हो सकती है। कुलसचिव अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षाएं समय से आयोजित की जाएगी। परीक्षा के बाद शीतकालीन अवकाश पर विचार किया जाएगा।