फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharth University Kapilvastu

Siddharthnagar News: कैंपस से मिली बस की सुविधा, छात्राओं की नहीं छूटेगी कक्षाएं

Fri, 23 Feb 2024 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 23 Feb 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Siddharth University Kapilvastu
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के कैंपस से बस चलने से नौगढ़ क्षेत्र की 60 से 70 बच्चियां प्रतिदिन पढ़ने जाने लगी हैं। जबकि पहले असुविधा होने के कारण बेटियों को विश्वविद्यालय में पढ़ने जाने में दिक्कत होती थी।
विज्ञापन

नौगढ़ से सरकारी बस समय से नहीं चलने के कारण बेटियां विश्वविद्यालय में पढ़ने नहीं जा पाती थी। पहले बेटियों को सनई से पढ़ने जाने के लिए तीन जगहों पर ऑटो बदलना पड़ता था। समय भी अधिक लगता था। लौटते समय वाहन नहीं मिलने पर अपने आप को असुरक्षित महसूस करती थीं। बस का संचालन होने से पढ़ने जाने वाली छात्राओं की संख्या बढ़ गई है। जबकि पहले की अपेक्षा किराया भी कम हो गया है। प्राइवेट वाहन से जाने पर दोनों तरफ से लगभग दो सौ से अधिक किराया देना पड़ता था। समय से वाहन भी नहीं मिलता था। बस चलने से पहले 10 से 20 बेटियां ही विश्वविद्यालय जाती थी। लेकिन अब 60 से 70 बेटियां पढ़ने के लिए जाती हैं।
विज्ञापन

--------
पहले बस नहीं चलने से विश्वविद्यालय जाने में असुविधा होती थी। अब बस चलने से पढ़ने जाने में आसानी होती है। किसी प्रकार की समस्या भी नहीं होती है। समय से घर पर भी आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सृष्टि पांडेय, छात्रा
------
विश्वविद्यालय जाने के लिए तीन जगहों पर ऑटो बदलना पड़ता था। किराया भी दो सौ रुपया से अधिक लग जाता थी। लेकिन बस का संचालन होने से छात्राओं की संख्या भी बढ़ गई है।
-आकर्षिता त्रिपाठी, छात्रा
-------
वर्जन
छात्राओं की सुविधा के लिए बसों का संचालन किया जा रहा है। बस चलने से पहले की अपेक्षा पढ़ने आने वाली छात्राओं की संख्या भी बढ़ गई है।
-अमरेंद्र कुमार सिंह, कुलसचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed