{"_id":"650760a22c3c04aba10aff64","slug":"siddharth-university-kapilvastu-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1001-4844-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए कार्यक्रम जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए कार्यक्रम जरूरी
Mon, 18 Sep 2023 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के कला संकाय में हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी सप्ताह के अंतर्गत काव्य-पाठ एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। काव्य-पाठ प्रतियोगिता में महेंद्र मद्धेशिया ने मंजिल की ओर शीर्षक नामक कविता का पाठ कर दर्शकों को मंजिल की ओर चलने के लिए प्रेरित किया। वहीं अतुल कुमार उपाध्याय की कविता ने पूर्व, वर्तमान एवं भविष्य की स्थिति को दर्शाया। अन्य काव्य-पाठ प्रतिभागियों में प्रद्युम्न दुबे, आयुषी, महिमा मिश्रा, राहुल आदि रहे।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में सोशल मीडिया हिंदी विकास के लिए उपयोगी है नामक शीर्षक पर आयोजित हुई। जिसमें वेद प्रकाश, शिखा चौधरी, महेंद्र मद्धेशिया, अतुल कुमार उपाध्याय, प्रज्ञा, रूपाली आदि ने प्रतिभाग किया।
इस दौरान गोरखपुर के हिंदी विभाग की आचार्य डॉ. दमयंती तिवारी, डॉ. सुनीता त्रिपाठी, डॉ. संतोष सिंह, डॉ. अमित साहनी, डॉ. रेनू त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।