{"_id":"6557b074dfd6dcd5d206a97d","slug":"siddharth-university-exams-from-4-december-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-8387-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विश्वविद्यालय में चार दिसंबर से होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विश्वविद्यालय में चार दिसंबर से होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं
Fri, 17 Nov 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा पेज
फोटो-- विश्वविविद्यालय एवं छह जिलों के संबद्ध 282 महाविद्यालयों की होगी परीक्षा
वेब रजिस्ट्रेशन एवं परीक्षा फाॅर्म भरने के लिए बढ़ाई गई तिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में सेमेस्टर परीक्षाएं चार दिसंबर से प्रस्तावित हैं। एक दिसंबर को दीक्षांत समारोह होने के बाद परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय से संबद्ध छह जिलों के 282 महाविद्यालयों में भी परीक्षाएं आयोजित होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु एवं विश्वविद्यालय से संबद्ध सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, श्रावस्ती, बलरामपुर एवं महाराजगंज के छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। स्नातक स्तर पर प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी।
विश्वविद्यालय ने वर्ष 2023-24 में स्नातक एवं परास्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेशित छात्र-छात्राओं को वेब रजिस्ट्रेशन एवं प्रथम, तृतीय, पंचम एवं सप्तम सेमेस्टर में संस्थागत, भूतपूर्व, बैक पेपर, अंक सुधार की परीक्षा के लिए परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। पहले परीक्षा फार्म भरने की तिथि 14 नवंबर निर्धारित है, जबकि अब अंतिम तिथि 20 नवंबर निर्धारित कर दी गई है। फिलहाल, कई महाविद्यालयों ने भी निर्धारित तिथि तक परीक्षा शुल्क जमा नहीं किया है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने चेतावनी दी है कि अंतिम तिथि तक वेब रजिस्ट्रेशन एवं परीक्षा शुल्क जमा करने एवं परीक्षा फार्म भरने में लापरवाही करने वालों को कोई अन्य अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अविनाश प्रताप सिंह ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षाएं चार दिसंबर से प्रस्तावित हैं। सेमेस्टर परीक्षाओं के मामले में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने बेहतर कार्य किया है। सेमेस्टर परीक्षाएं अब निर्धारित समय पर हो रही हैं।
विज्ञापन
फोटो