{"_id":"662020ae72ed66034d047584","slug":"siddharth-university-annual-examinations-from-today-students-from-six-districts-will-appear-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-115990-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थ विवि : वार्षिक परीक्षाएं आज से, छह जिले के छात्र होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थ विवि : वार्षिक परीक्षाएं आज से, छह जिले के छात्र होंगे शामिल
Thu, 18 Apr 2024 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 18 Apr 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती, संतकबीरनगर, महराजगंज, श्रावस्ती व बलरामपुर के महाविद्यालय विश्वविद्यालय से संबद्ध
229 कॉलेजों में तीन पालियों में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय व उससे संबद्ध छह जिले के महाविद्यालयों में बृहस्पतिवार से वार्षिक परीक्षा शुरू हो रही हैं। विवि से संबद्ध सिद्धार्थनगर सहित बस्ती, संतकबीरनगर, महराजगंज, श्रावस्ती व बलरामपुर जनपद के 283 महाविद्यालय के लगभग 80 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर विवि प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की 2023-24 की वार्षिक परीक्षा में स्नातक व परास्नातक के सम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हो रही है। सभी परीक्षाएं तीन पालियों में होगी। पहली पाली सुबह सात से नौ द्वितीय पाली 11 से एक व तृतीय पाली तीन से पांच बजे तक होगी। विवि प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं को भेजने के साथ सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। कुलपति प्रो. हरि बहादुर श्रीवास्तव ने बताया कि विवि की वार्षिक परीक्षा 18 अप्रैल से शुरू हो रही है। परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। नकलविहीन और सुचिता पूर्ण परीक्षा कराना विवि की प्राथमिकता है।
-- -- -- -- -- --
नियुक्त किए गए हैं 231 नोडल
विश्वविद्यालय ने परीक्षा को शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए कॉलेजों पर नोडल नियुक्त किए हैं। सभी नोडल अपने महाविद्यालय को नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए पूर्ण रूप से जुट गए हैं। इसमें विश्वविद्यालय ने तीनों पालियों के लिए अलग-अलग नोडल बनाए हैं। जबकि छह जिले के 283 महाविद्यालयों के लिए 228 नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। विश्वविद्यालय में प्रथम पाली की परीक्षा के लिए कला संकाय की अध्यक्ष प्रो नीता यादव को, द्वितीय पाली की परीक्षा के लिए डॉ. जितेंद्र सिंह को व तृतीय पाली की परीक्षा के लिए विज्ञान संकाय की अध्यक्ष प्रो नीता यादव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया हैं।