फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharth Nagar youth dies after falling from under construction tank in Nepal

Siddharthnagar News: नेपाल में निर्माणाधीन टंकी से गिरकर सिद्धार्थनगर के युवक की मौत

Tue, 28 Mar 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 28 Mar 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Siddharth Nagar youth dies after falling from under construction tank in Nepal
गौरी फाइल फोटो 
जोगिया (सिद्धार्थनगर)। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के कपिया गांव निवासी एक युवक की रविवार शाम को नेपाल भरतपुर चितवन में पानी के टंकी से गिरकर मौत हो गई। वह निर्माण कार्य में लगा था, तभी यह हादसा हुआ। मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान शव को लाने के लिए घर से निकल गए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के कपिया गांव निवासी गौरी (31) पुत्र शिवशंकर मजदूरी करके परिवार को चलाता था। वह अपनी पत्नी और तीन वर्षीय पुत्र के साथ परिवार से अलग रहता था। परिजनों के मुताबिक वह मजदूरी करने के लिए नेपाल गया हुआ था। नेपाल के भरतपुर चितवन में पानी की टंकी का निर्माण चल रहा था। गौरी वहीं पर कार्य कर रहा था। बताया जा रहा है कि रविवार शाम वह टंकी पर चढ़कर कार्य कर रहा था कि संतुलन बिगड़ा और नीचे गिर गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ कार्य करने वाले मजदूर उसे एक अस्पताल में गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात परिवार को हादसे के बारे में जानकारी मिली तो लोग सहम गए। घर पर मातम छा गया। शव का पोस्टमार्टम नेपाल पुलिस ने करवा दिया है। ग्राम प्रधान धमेंद्र गौंड गांव के लोगों के साथ शव को लाने के निए नेपाल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed