{"_id":"68a60b12e6cf646fb002150e","slug":"siddharth-nagar-news-mini-sports-stadium-will-enhance-the-skills-of-talented-people-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-143126-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मिनी खेल स्टेडियम से हुनर निखारेंगे होनहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मिनी खेल स्टेडियम से हुनर निखारेंगे होनहार
Wed, 20 Aug 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 20 Aug 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के हल्लौर स्थित नवनिर्मित मिनी स्टेडियम का फीता काटकर उद्घाटन करते लोकतंत्र
- डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के हल्लौर में लगभग 60 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित मिनी खेल स्टेडियम का हुआ शुभारंभ
- सीडीओ सहित कई अधिकारी और ग्राम प्रधानगण रहे मौजूद
डुमरियागंज। ग्रामीण अंचलों के खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए सरकार ने हर ब्लाॅक में एक मिनी स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। इस कड़ी में डुमरियागंज ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत हल्लौर में नवनिर्मित मिनी खेल स्टेडियम का लोकार्पण बुधवार को समारोह पूर्वक किया गया। अब क्षेत्रीय खिलाड़ी इस क्रीड़ांगन से अपने टैलेंट को निखारने सकेंगे।
हल्लौर में ग्रामीण मिनी स्टेडियम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लोकतंत्र रक्षक सेनानी श्रीपति त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर स्टेडियम प्रांगण में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि सीडीओ बलराम सिंह ने पौधारोपण भी किया। सीडीओ बलराम सिंह ने कहा कि शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद का विशेष योगदान रहता है। मिनी स्टेडियम क्षेत्रीय खिलाड़ियों के लिए उनकी प्रतिभा को निखारने में कारगर साबित होगा। यहां पर ओपन जिम में युवाओं को एक्सरसाइज कर सकेंगे। वहीं, वाॅलीबाल, क्रिकेट तथा बैडमिंटन आदि खेलों को खेलने के लिए मैदान और नेट की सुविधाएं मुहैया की गई है।
बीडीओ कुमार कार्तिकेय मिश्र ने बताया कि हल्लौर में मिनी स्टेडियम का निर्माण छह हजार तीन सौ वर्ग मीटर में लगभग 60 लाख रुपये की लागत से कराया गया है, जिसमें जिला पंचायत व ग्राम पंचायत निधि के अतिरिक्त अन्य स्रोतों से भी स्टेडियम को पूर्ण कराया जाएगा। खेल मैदान निर्माण होने से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दिखाई दे रही है। ग्राम प्रधान ताकीब रिजवी ने कहा कि प्रधानमंत्री के खेलो इंडिया जीतो इंडिया की तर्ज पर राज्य सरकार की योजना गांव तक खेल पहुंचे योजना के तहत जिलाधिकारी डाॅ. राजागणपति आर. की नवीन सोच के अनुसार खेल मैदान का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन
मिनी स्टेडियम में क्रिकेट, वाॅलीबाल, बैडमिंटन, दर्शकों के बैठने के लिए दीर्घा की व्यवस्था, हैंडपंप, हाईमास्ट लाइटें सहित मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई गई है। उद्घाटन समारोह कार्यक्रम का संचालन आबिद रिजवी ने किया। इस दौरान डीडीओ सतीश सिंह, बीडीओ कुमार कार्तिकेय मिश्र, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नितिन त्रिपाठी, ग्राम प्रधान ताकीब रिजवी, ग्राम पंचायत सचिव हरिशंकर सिंह, नपा लिपिक हसन आदि मौजूद रहे।