फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharth Nagar is at 51 position in downloading aarogy setu app

डाउनलोड करने में गौतमबुद्धनगर प्रदेश में अव्वल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
Siddharth Nagar is at 51 position in downloading aarogy setu app
सिद्धार्थनगर। कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे और जोखिम का आकलन करने में मदद करने के लिए लांच किये गये आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करने के मामले में प्रदेश में सिद्धार्थनगर 51वें नंबर पर है। गौतमबुद्ध नगर अव्वल है। गाजियाबाद दूसरे और लखनऊ तीसरे स्थान पर हैं। प्रदेश में 30 अप्रैल तक करीब 1.22 करोड़ लोगों ने एप डाउन लोड किया है। सिद्धार्थनगर में 1.11 लाख ने एप डाउनलोड किया है। गौतमबुद्ध नगर जिले की आबादी 20.58 लाख है। जहां करीब 6.38 लाख लोगों ने आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर प्रदेश में पहले नंबर पर है। आबादी के लिहाज से 31.02 प्रतिशत यूजर्स हैं। गाजियाबाद में 41.75 लाख की आबादी में से करीब 6.95 लाख लोगों ने एप डाउनलोड कर प्रदेश में दूसरे स्थान पर है, लेकिन यह मात्र 16.67 फीसद है। लखनऊ के 57.32 लाख लोगों में से करीब 7.92 लाख लोगों ने एप डाउनलोड किया। आबादी के हिसाब से यह 13.83 प्रतिशत है। सिद्धार्थनगर प्रदेश में 51वें नंबर पर है। जिले की आबादी 31.96 लाख है। जिसमें 1.11 लाख लोगों ने एप डाउनलोड किया है। आबादी के मात्र 3.50 फीसद ही है। एप कुल 11 भाषाओं में उपलब्ध है। इसकी मदद से यूजर्स को आस-पास कोरोना संक्रमित लोगों की जानकारी मिलती है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जनपदवासियों से एप डाउनलोड करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed