{"_id":"666b58758d8569544200eee4","slug":"shrikrishana-birtday-celebrated-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-119013-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया
Fri, 14 Jun 2024 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 14 Jun 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो- है
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। क्षेत्र के बुढि़याटायर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को धूमधाम से भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया।
कथावाचक पं. अखिलेश शास्त्री ने कहा कि जब पृथ्वी पापियों का बोझ सहन नहीं कर पा रही थी तब सभी देवता भगवान ब्रह्मा व शिव के साथ क्षीर सागर में भगवान की स्तुति करने लगे। भगवान विष्णु ने प्रसन्न होकर देवताओं को बताया कि ‘मैं वासुदेव व देवकी के घर कृष्ण रूप में जन्म लूंगा और वृंदावन में मां यशोदा व नंदबाबा के घर बाल लीलाएं करूंगा, इसलिए आप सब भी उस समय धरती पर किसी ना किसी रूप में उपस्थित रहिएगा।
कथा को आगे बढ़ाते हुए वाचक ने बताया कि जब भगवान ने पृथ्वी पर श्रीकृष्णा अवतार धारण किया तब सभी देवता और स्वयं भगवान ब्रह्मा व शिव भी भगवान की लीलाओं के साक्षी बने थे। इस तरह जब भी पृथ्वी पर कहीं भी भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाता है तो सब देवी-देवता भी वहां अवश्य आते हैं और भगवान के जन्मोत्सव का आनंद लेते हैं।
इस दौरान केशरी चंद्र पांडेय, नंदलाल, जयलाल, अमित, अभिषेक, अमन, शिव वर्मा, शिव प्रसाद यादव, राजू आदि मौजूद रहे।