{"_id":"63b7173152a34214b57c9b4b","slug":"show-cause-notice-to-employment-servant-on-negligence-siddharthnagar-news-gkp463343287","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: लापरवाही पर रोजगार सेवक को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: लापरवाही पर रोजगार सेवक को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
लापरवाही पर रोजगार सेवक को कारण बताओ नोटिस
सीडीओ ने शोहरतगढ़ ब्लॉक के रमवापुर तिवारी गांव का किया निरीक्षण
सिद्धार्थनगर। सीडीओ जयेंद्र कुमार ने शोहरतगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत रमवापुर तिवारी में मनरेगा योजना से मिट्टी पटाई कार्य का निरीक्षण किया। कार्य में लापरवाही पर रोजगार सेवक को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
रमवापुर तिवारी गांव में कुसाही के खेत से रामकिशोर के घर तक चकरोड पर मिट्टी कार्य पर निर्गत मस्टररोल के अनुसार मौके पर 30 श्रमिक उपस्थित पाए गए। ग्राम रोजगार सेवक की ओर से बताया गया कि डिमांड के अनुसार ज्यादा श्रमिक का मस्टर रोल निकाला गया, लेकिन सभी श्रमिक नहीं आ रहे। सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि जो श्रमिक नहीं आ रहे हैं उनको अनुपस्थित किया जाए। मस्टररोल की कापी मौके पर उपलब्ध नहीं थी। इसकारण ग्राम रोजगार सेवक को कारण बताओ नोटिस जारी किया। खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि प्राक्कलन के अनुसार संपूर्ण लंबाई, चौड़ाई एवं ऊंचाई में कार्य कराना सुनिश्चित करें। इस दौरान बीडीओ संगीता यादव, प्रधान सुभाष व सेक्रेटरी अजय पांडेय मौजूद रहे। सीडीओ ने शोहरतगढ ब्लॉक की ग्राम पंचायत मस्जिदया में अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। हरे चारे और देखरेख के निर्देश दिए।