{"_id":"68471a44e4b087beee0d38da","slug":"shot-from-licensed-revolver-in-land-dispute-narrowly-escaped-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-139046-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जमीन विवाद में लाइसेंसी रिवाल्वर से चला दी गोली, बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जमीन विवाद में लाइसेंसी रिवाल्वर से चला दी गोली, बाल-बाल बचे
Mon, 09 Jun 2025 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 09 Jun 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कोतवाली क्षेत्र के कटहना गांव में सोमवार को घर की दीवार बनाने को लेकर दो पटीदारों में विवाद हो गया। इनमें से एक पक्ष ने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर कर दिया। गनीमत रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ। गोली दीवार में जाकर लगी। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, गोली चलने से गांव में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के अनुसार क्षेत्र के कटहना गांव निवासी दिलीप गुप्ता और विजय गुप्ता दोनों भाई हैं। दिलीप के अनुसार, विजय घर की चहारदीवारी का निर्माण करा रहा था। आगे बढ़कर बनाने की बात को लेकर विवाद बढ़ गया और कहासुनी होने लगी। आरोप है कि इसी बीच विजय अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर कर दिया।
गाेली सामने दीवार में जाकर लगी। दिलीप और उनके परिवार के लोगों ने छिपकर जान बचाई। दिलीप का आरोप है कि विजय ने दो बार फायरिंग की। इसके बाद मामले की जानकारी जोगिया पुलिस को दी गई। गोली चलने की जानकारी मिलते ही एसओ अनूप कुमार मिश्र टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
इस मामले में विजय ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में एसओ जोगिया अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल की जांच की गई। तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।