{"_id":"67379092eae9852787028dac","slug":"shortage-of-fertilizer-committee-accused-of-charging-higher-price-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-127314-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: खाद की किल्लत, समिति पर अधिक कीमत लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: खाद की किल्लत, समिति पर अधिक कीमत लेने का आरोप
विज्ञापन
शाहपुर। खुनियांव ब्लॉक क्षेत्र के साधन सहकारी समिति राजपुर पर निर्धारित मूल्य से अधिक दाम लेकर डीएपी खाद दिए जाने का आरोप किसानों ने लगाया है।
राजपुर निवासी किसान अाज्ञाराम ने कहा कि स्टाॅक बोर्ड पर एक बोरी डीएपी खाद की कीमत 1350 रुपये अंकित है, लेकिन उनसे 1380 रुपया लिया गया। किसान रामसमुझ ने कहा कि हमारे गांव में ही समिति संचालित होता है, लेकिन समय पर उन्हें ही खाद नहीं मिल पा रहा है। तीन दिनों से वह परेशान थे। आज एक बोरी डीएपी मिली भी तो 1380 रुपया देना पड़ा। किसान जग प्रसाद ने कहा कि मुझे दो बोरी डीएपी खाद की जरूरत थी, इसके लिए 2760 रुपया दिए। ऐसा ही कुछ दर्द किसान किसान रहमतुल्लाह ने भी बयां की। एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित का कहना है कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। संवाद
द