फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Shops pulled off procession, demonstration

दुकानें बंद कर निकाला जुलूस, प्रदर्शन

Tue, 15 Mar 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 15 Mar 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Shops pulled off procession, demonstration
शोहरतगढ़ में प्रदर्शन करते सराफा व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एक्साइज ड्यूटी में वृद्धि के खिलाफ क्षेत्र के स्वर्ण व्यापारियों ने मंगलवार को वित्तमंत्री के खिलाफ गुस्से का इजहार करते हुए दुकानें बंद कर जुलूस निकाला। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार इटवा रामविलास राम को सौंप कर वृद्धि वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


इटवा स्वर्णकार समिति के अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा व इंद्रसेन सोनी की संयुक्त अगुवाई में क्षेत्र के सराफा व्यवसाइयों ने इटवा कस्बे की सभी सोने-चांदी की दुकाने बंद कराई। विरोध में चारों मार्गों पर जुलूस निकाल कर वित्तमंत्री के खिलाफ नारे लगाए।
विज्ञापन


अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा ने कहा कि जब तक एक्साइज ड्यूटी में प्रस्तावित वृद्धि वापस नहीं लिया जाता तब तक विरोध प्रदर्शन चलता रहेगा। प्रदर्शन में दीपक सोनी, प्रदीप वर्मा, हर्षित सोनी, आशीष सोनी, राजेेन्द्र वर्मा, वासुदेव वर्मा, राजकुमार, ओंकार वर्मा, अंबरीश वर्मा, नंदलाल, सूरजलाल, शिव कुमार, सुुभाष सोनी, राहुल वर्मा, बड़कू, हरेंद्र सोनी, मिठाईलाल, विनय कुमार, संजय सोनी, अनिल सोनी  आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्साइज ड्यूटी में वृद्धि के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने अब आर-पार की लड़ाई का मूड बना लिया है। 17 मार्च को जिले के सराफा व्यापारी दिल्ली पहुंचकर आवाज बुलंद करेंगे। मंगलवार को बैठक कर इसकी रूपरेखा बनाई गई।

जिले से बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचने का निर्णय लिया। सिद्धार्थनगर सराफा कल्याण एसोसिएशन ने मंगलवार को बैठक में व्यापारियों ने निर्णय लिया कि 16 मार्च को दोपहर 2 बजे दिल्ली के रामलीला मैदान के लिए प्रस्थान करेंगे।

सभी व्यापारी इसकी सफलता के लिए कमर कस कर जुट जाएं। बैठक में संरक्षक कन्हैया लाल वर्मा, अध्यक्ष मिटठूलाल कसौधन, प्रेमचंद, भीमचंद, कृष्णमोहन, संतोष, अशोक, हरिद्वार, दयाशंकर, गिरजाशंकर, सुनील, पशुपति, मनोज वर्मा, संजय, मधुकर आदि मौजूद रहे।

उधर, बर्डपुर के सराफा व्यापारियों ने भी दिल्ली पहुंचने की रूपरेखा बनाई। बर्डपुर सराफा व्यापारी एसोसिएशन के महामंत्री कंचन वर्मा ने बताया कि वर्ष 2012 में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब स्वर्ण व्यापारियों के आंदोलन का समर्थन गुजरात के मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी ने किया था। अब प्रधानमंत्री बनने के बाद  चुप्पी साधे हुए हैं। स्वर्ण व्यापारियों का कोई सुनने वाला नहीं है। ऐसे में आंदोलन ही एकमात्र रास्ता है। 17 को कस्बे के व्यापारी दिल्ली पहुंचकर आंदोलन में हिस्सा लेंगे।

शोहरतगढ़। सराफा कल्याण एसोसिएशन के महामंत्री रविंद्र वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार शाम छह बजे स्वर्ण व्यवसाइयों की बैठक हुई। इसमें कई दिनों से एक्साइज ड्यूटी को समाप्त कराने को लेकर सरकार के विरोध में चल रही बंदी के बाद भी समस्या समाधान न होने पर लड़ाई और तेज करने की रणनीति बनाई।

इसके बाद कस्बे में वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। सराफा कल्याण एसोसिएशन की संघर्ष में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शिवप्रसाद वर्मा शामिल हुए और कहा कि एक्साइज ड्यूटी खत्म कराने के लिए पूरे देश में सराफा व्यवसाई आंदोलन कर रहे हैं।

इस इंस्पेेक्टर राज को व्यवसाई कभी स्वीकार नहीं करेगा। इस घड़ी में स्वर्णकारों की एकता निश्चित ही सरकार को झुकने पर विवश कर देगी। इसके बाद स्वर्णकारों ने जुलूस निकाल कर काला कानून खत्म करो, इंस्पेक्टर राज नहीं चलेगा, वित्त मंत्री मुर्दाबाद आदि नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन कर सरकार की निंदा की।


इस दौरान नरायन वर्मा, रामदेव, पवन, महावीर वर्मा, रमेश वर्मा, राजकुमार वर्मा, मोहन वर्मा, शिवपूजन वर्मा, अरविंद, राधेश्याम वर्मा, अनूप वर्मा, संजीव वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed