{"_id":"678948e4f8a995d0460245d4","slug":"shopping-done-for-sakat-chauth-fast-for-good-wishes-of-son-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-130849-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पुत्र के मंगलकामना का सकट चौथ व्रत के लिए हुई खरीददारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पुत्र के मंगलकामना का सकट चौथ व्रत के लिए हुई खरीददारी
Thu, 16 Jan 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। इस वर्ष सकट चौथ, जिसे तिल चौथ के नाम से भी जाना जाता है। शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान गणेश और चंद्रमा की पूजा का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस व्रत को रखने से संतान के लिए लंबी आयु, सुख और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
इस पर्व पर स्थानीय बाजारों में तिल, गंजी, गुण आदि सामग्री की खूब खरीददारी हुई। क्षेत्र के पं. अवधेश द्विवेदी ने बताया कि इस दिन स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें और व्रत का संकल्प लें। पूजा स्थल को शुद्ध करें और भगवान गणेश चित्र को साफ स्थान पर स्थापित करें। भगवान गणेश को दुर्वा, फूल, शमी पत्र, चंदन और तिल से बने लड्डू अर्पित करें। पूजा के दौरान दीपक जलाएं। पूजा के बाद गणेश आरती कर तिल व गुड़ से बने प्रसाद का भोग लगाएं।
संध्या के समय चंद्रमा का दर्शन कर जल से अर्घ्य अर्पित करें और भगवान गणेश से अपने परिवार के सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की प्रार्थना करें। चंद्र दर्शन के बाद व्रत का पारण करें और प्रसाद ग्रहण करें।