{"_id":"66a02c14c519dd3490064ea4","slug":"shop-caught-fire-due-to-short-circuit-goods-including-cash-destroyed-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-121270-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, नकदी समेत सामान नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, नकदी समेत सामान नष्ट
Wed, 24 Jul 2024 03:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 24 Jul 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरा। कस्बा स्थित एक किराने की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे सारा सामान नष्ट हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम व स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
पथरा कस्बे में किराने के थोक और फुटकर विक्रेता विजय बहादुर की दुकान में सोमवार रात बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे सामान के साथ नकदी भी जलकर नष्ट हो गई। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि सोमवार रात 10 बजे दुकान बंद करके वह ऊपर दूसरी मंजिल पर सोने चले गए। रात दो बजे के आसपास पड़ोसी ने उनकी दुकान से धुंआ उठते देखा तो शोर मचाया। जिसके बाद सभी आग बुझाने की कोशिश करने लगे। इस बीच आग फैलती चली गई। सूचना पर आई फायर बिग्रेड की गाड़ी ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकतर सामान जल कर राख हो गया था। दुकान मालिक के अनुसार सामान व नकदी मिलाकर उनका करीब चार लाख का नुकसान हुआ है।